फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले खाद्य व्यवसायियों के खिलाफ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पवन परिहार ने कार्रवाई कर 47 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) सुरक्षा किश्तवाड़ शब्बीर अहमद फरीदी ने बताया कि कारोबारियों पर मानकों को पूरा नहीं करने और गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने की शिकायतें मिल रही थीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनी भगत ने जिलेभर में दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। इसमें कई सेंपल फेल निकले हैं, जिस कारण जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों को दुकानों और ढाबों में साफ सफाई रखने की हिदायत दी है। खाद्य सामग्री में मिलावट पर अंकुश लगाने के अभियान जिले में आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें