फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इंडिया किड्स स्कूल बना इंटर क्लब फेंसिंग टूर्नामेंट का विजेता

विज्ञापन
इंटर क्लब फेंसिंग टूर्नामेंट में विजेता रहे ​खिलाड़ी मुख्यअति​थि के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। इंटर क्लब फेंसिंग टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को इंपीरियल फेंसिंग स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से जिला फेंसिंग संघ के तत्वावधान में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में सात विभिन्न संस्थानों से 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। वहीं, शारीरिक शिक्षा मास्टर नवीन शर्मा और शारीरिक शिक्षा शिक्षक विक्रांत बलगोत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का नेतृत्व इंपीरियल फेंसिंग स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव राहुल ने किया, जिन्हें अब्दुल कादिर, कोच, रंजन पराशर और अन्य प्रशिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ। अंडर-10 वर्ग में आदेश, अद्वैथ और प्रियांशी विजेता रहे, जबकि हयान, अलंक्रित और करुणिया उपविजेता बने।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में अर्विंद, इकजास, प्रियांशी और सान्वी शेट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सात्विक, दक्ष, देविका और ऋद्धि गुप्ता उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में समर, सारस, मंजोत, अश्वती, प्रिशा और दीक्षा विजेता बने, जबकि दक्ष, हर्षवीर, रोहन, अलंक्रिता और उत्कर्षा उपविजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी इंडिया किड्स स्कूल ने जीती, जबकि एपीएस उधमपुर ओवरऑल रनर-अप घोषित हुआ। आयोजन की सभी ने सराहना की और इसे भावी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच माना गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें