फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 16 गोवंश मुक्त करवाए, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
 मवेशी तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन को पुलिस द्वारा किया गया जब्त ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मवेशी तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को अलग-अलग दो घटनाओं में गोवंश तस्करी के प्रयास विफल करते हुए 16 गोवंश को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो वाहरों को जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखैनी नाके के पास विशेष नाका लगाकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक (जेके20बी- 1006) को तलाशी के लिए रोका तो उसमें 10 गोवंश मिले। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरे मामले में जखैनी नाके पर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही टाटा मोबाइल (जेके14के- 6279) को जब तलाशी के लिए रोका तो उसमें छह गोवंश मिले। इन गोवंश को तस्कर अवैध तरीके से श्रीनगर की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक अब्दुल निवासी मानसर चरावा, मजालता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें