उधमपुर। 15वीं जिला दो दिवसीय फेंसिंग चैंपियनशिप में सात संस्थानों और खेल अकादमियों के लगभग 160 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। टूर्नामेंट में अंडर-8, 10, 12, 14, 17 और सीनियर स्तर सहित विभिन्न आयु वर्गों में 30 स्पर्धाएं हुईं। मुख्यातिथि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा रहे।
सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और लोगों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों से दूर रहने और खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जतिन सेठी को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंपीरियल फेंसिंग स्पोर्ट्स अकादमी ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल बलवंत सिंह और महासचिव मोहम्मद तारिक सहित अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, विकास शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ थापा, नीतिका शर्मा, कुलबीर सिंह और विक्की शर्मा मौजूद रहे।