फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाने जल संरक्षण और आय बढ़ाने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। कृषि विभाग की ओर से भद्रवाह में पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सिंचाई के वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग कर पानी बचाने के साथ ही आय बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक हाल कोटली में आयोजित सम्मेलन सह प्रदर्शनी का शुभारंभ डीडीसी चेयरमैन धनंतर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करना था। किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए थे। इस मौके पर भद्रवाह पश्चिम के डीडीसी सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह, एडीसी राकेश कुमार, डोडा के मुख्य कृषि अधिकारी मुकेश खजूरिया, डीओ एक्सटेंशन अशोक खजूरिया, पडानू के एसडीओ कुलदीप वासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें