फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसानों को दी सेब और अखरोट की पैदावार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बागवानी विभाग ने लाटी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों को आजीविका बढ़ाने में सेब और अखरोट के उच्च घनत्व पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य बागवानी अधिकारी बृज वल्लभ गुप्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, बागवानी के एकीकृत विकास मिशन और समग्र कृषि विकास कार्यक्रम सहित केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के महत्व पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों की शिकायतों को दूर करने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में जेके समाधान पोर्टल की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इनमें से 46 किसानों को जेके समाधान पोर्टल पर पंजीकृत किया गया। अन्य लोगों में लाटी-ए के पूर्व सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता, लाटी-बी प्रदीप सिंह, चप्पर-ए ब्यंत गुप्ता और सिरा-ए मक्खन मन्हास के अलावा जेके बैंक लाटी के प्रबंधक, नायब तहसीलदार लाटी और बागवानी विकास अधिकारी राजेश गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें