रामनगर। कस्बे में भारतीय सेना की ओर से पूर्व सैनिक और उनके परिजनों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया गया। इसमें करीब 50 के करीब लोगों की जांच की गई।
सोमवार कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में सुबह 10 बजे चिकित्सा शिविर का आयोजन वेट्रन सेल हेडक्वार्टर्स 71 सब एरिया उधमपुर सेना के मेजर जनरल नवराज ढिल्लों के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। इसमें सेना के विशेषकों की टीम की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में सेना की ओर से पूर्व सैनिक को सरकार की कई स्कीमों के बारे में भी जागरूक किया गया ।
मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने बताया कि यह सेवा यह भावना दर्शाती है कि सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की देखभाल के लिए हमेशा तत्पर रहती है। चाहे वे सक्रिय सेवा में हों या सेवानिवृत्त हो चुके हों। इस तरह के शिविरों में पूर्व सैनिक को स्वस्थ लाभ प्रदान किया जाता है।