उधमपुर। शहर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को हाउसिंग कालोनी के फेस वन और टू माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों स्थानों पर बुधवार को पांच-पांच संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया। दोनों स्थानों पर तारबंदी कर दी गई है और लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
करीब दो सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इस पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते शहर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। करीब सप्ताह पहले 12 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मियां बाग बरियाल इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इसके दो दिन के बाद टी-मोड़ इलाके में सैनिक क्षेत्र में करीब 20 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद टी-मोड़ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया।
बुधवार को हाउसिंह कालोनी के फेस वन व टू को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों स्थानों पर पांच-पांच संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने इसको माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनो के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों पर तारबंदी कर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासी परेशान हो गए हैं। प्रशासन ने तहसीलदार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।