फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचकर जताया विरोध

Mon, 04 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी एक प्रतिशत बढ़ाने के विरोध में स्वर्णकार संघ 33 दिन से हड़ताल पर है। रविवार को स्वर्णकारों ने सब्जी बेचकर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सरकार को आड़े हाथों लिया। स्वर्णकारों ने शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकालकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


संघ के प्रधान जोगिंदर वर्मा ने रविवार को साइकिल पर सब्जी लगाकर संघ के सदस्यों के साथ मिलकर पूरे शहर में प्रदर्शन किया। वर्मा ने बताया कि आज की इस रोष रैली में स्वर्णकारों ने शहर भर में घूमकर सब्जी बेची।

स्वर्णकार संघ सरकार को यह बताना चाहता है कि अगर सरकार द्वारा काला कानून वापस नहीं लिया गया तो स्वर्णकारों के सामने सब्जी बेचने की नौबत आ जाएगी। क्योंकि सरकार का फैसला सराफा बाजार के हित में नहीं है। भाजपा की सरकार से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन मोदी सरकार ने स्वर्णकारों के लिए अपनाई गई नीतियां सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं स्वर्णकार भी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें