फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर, शहर में उत्सव का माहौल

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिलेभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर देविकानगरी में मंगलवार से उत्सव का माहौल रहा। रुक रुककर हुई हल्की बारिश के बीच भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। मंगलवार को दिनभर मंदिरों की साज-सजावट और साफ-सफाई पर खास ध्यान रखा गया। लोग फूलों की खरीदारी से लेकर बिल्व पत्र, धतूरा और भांग आदि पूजन सामग्री में व्यस्त रहे। शहर में दिनभर चहल पहल अधिक नजर रही।
विज्ञापन

देविका परिसर में होने वाले आयोजन को लेकर खास तैयारी देखी गई। पूरे देविका घाट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, मंदिरों की विशेष सुगंधित पुष्पों और रंग बिरंगी लाइटों से खास सजावट की गई है। देविका घाट पर बावलियों और मंदिरों की साफ सफाई भी बढि़या तरीके से की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध पूरे किए गए हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए भंडारों में बारिश से बचाव को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस के बंदोबस्त भी पुख्ता हैं।
आज शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए शहर के सभी शिव मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। पवित्र देविका घाट पर मौजूद मंदिर समूह को भी विशेष तौर रंग बिरंगी-लाइटों और सुगंधित फूलों से सजाया गया है। कई जगह पर शिव विवाह के कार्यक्रमों के साथ भंडारे व जागरण का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें