फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13 साल बीतने के बाद भी स्कूल नहीं बन पाया हायर सेकेंडरी

Tue, 17 Jun 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई प्रशासनिक बैठकों व विभाग से लगा चुके है स्कूल को अपग्रेड करने की गुहार
विज्ञापन




- हायर सेकेंडरी न होने के चलते रोजाना 20 किलोमीटर सफर तय कर पढ़ाई करने पर मजबूर बच्चे



संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर से 10 किलोमीटर दूर पंचायत गंडाला में शिक्षा विभाग ने 1962 में प्राइमरी स्कूल का निर्माण किया था। इसके बाद 2012 में इस स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बना दिया। मगर 13 साल बीतने के बाद भी स्कूल को अब तक अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं बनाया गया है।
इसके चलते क्षेत्र के बच्चों खासतौर पर लड़कियों को दसवीं के बाद की पढ़ाई करने के लिए 20 किलोमीटर दूर उधमपुर आना पड़ रहा है। हालांकि स्थानीय लोग कई बार क्षेत्र में होने वाली बैक टू विलेज व ब्लॉक दिवस के अलावा अन्य प्रशासनिक बैठकों में स्कूल को अपग्रेड करने की मांग रख चुके हैं। मगर आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। इतना ही नहीं कई लड़कियों को क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा न होने के कारण दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन




पूर्व पंच सुनील गुड्डा ने बताया कि पंचायत गंडाला से लेकर लद्दा तक पड़ने वाले कई इलाकों में तिरछी, नरोड़, बली, चखड़ तक 50 हजार की आबादी है। 2012 में स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनाया गया था, लेकिन 13 साल बीतने के बाद भी स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी न बनाए जाने से अब तक 40 से 50 लड़कियों ने दसवीं पास कर आगे की पढ़ाई छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ज्यादातर गरीब वर्ग के लोग रहते है जोकि रोजाना बच्चों को किराया देकर पढ़ने के लिए उधमपुर नहीं भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग विभाग से कई बार स्कूल को अपग्रेड करने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द हाई स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाया जाए।
विज्ञापन

कोट

विभाग की ओर से स्कूल को अपग्रेड करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलती है वैसे ही स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी स्कूल बना दिया जाएगा।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें