गांव मगैनी में स्थापित ओपन जिम में व्यायाम करते बच्चे। संवाद
- फोटो : udhampur
उधमपुर। पंचायत सनसू के मगैनी गांव में समाज कल्याण विभाग व प्रशासन की ओर से ओपन जिम खोला गया है। इससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
गांव में ओपन जिम खुलते ही युवा, बुजुर्ग व महिलाएं रोजाना जिम में आकर व्यायाम कर रहे हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह नई सुविधा ग्रामीणों के लिए एक सभा स्थल बन गई है।
यहां रोजाना सुबह-शाम सभी उम्र के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं व्यायाम करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से यह जिम स्थापित हुई है तब से ही क्षेत्र के हर वर्ग के लोग स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे ग्रामीणों के बीच एकता और सौहार्द की भावना पैदा होती है। उन्होंने विधायक पवन कुमार गुप्ता, जिला विकास आयुक्त व जिला समाज कल्याण अधिकारी का आभार व्यक्त किया है। संवाद