चिनैनी। लोहड़ी पर्व को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। युवा टोली के साथ हर वर्ष लोहड़ी मांगने के लिए गांव-गांव और दुकानों पर जाकर लोहड़ी मांग रहे हैं। इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र से कई युवा अपनी टोली के साथ ढोल बजाकर कुछ दिन पहले ही लोहड़ी मांगने के लिए निकल पड़े हैं। रविवार को भी चिनैनी कस्बे में कई युवाओं को लोहड़ी मांगते हुए देखा गया। युवाओं में अक्षय, किशोर कुमार ने कहा कि लोहड़ी पर्व को लेकर उनकी टोली हर वर्ष तैयार रहती है। लोहड़ी से पहले वह अलग-अलग गांव में जाकर लोहड़ी मांगते हैं और मंगलवार को आ रही लकड़ी को लेकर अपनी टोली के साथ अलग-अलग छज्जे लेकर वह लोहड़ी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कई युवा ढोल लेकर टोलिया बनाकर लोहड़ी मांगने के लिए आते हैं तो कई अलग-अलग किस्म के छज्जे लेकर लोहड़ी मांगते हैं। लोहड़ी मांगने के दौरान दुकानदार भी उन्हें खुशी-खुशी पैसे देते हैं। लोहड़ी की पुरानी परंपरा को अपने मित्रों संग बने हुए हैं और इस बार भी इस पर्व को लेकर वह काफी उत्साहित है। संवाद