फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उद्यमियों को किया नवीनतम मधुमक्खी पालन की तकनीकों के प्रति जागरूक

Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
मधुमक्खी पालन पर आयोजित सेमिनार में भाग लेते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : bhadarwah
विज्ञापन
भद्रवाह। आत्मनिर्भर भारत अभियान की ‘स्वीट रिवोल्यूशन’ पहल के तहत वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास में, राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) के तहत भद्रवाह में आधुनिक मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय संगोष्ठी-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन कोटली भद्रवाह में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया था। इसमें किसानों, छात्रों और पेशेवर मधुमक्खी पालकों सहित 200 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य मधुमक्खी पालन में रुचि रखने वाले किसानों और उद्यमियों के लिए नवीनतम मधुमक्खी पालन तकनीकों और वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था। जिला मधुमक्खी पालन विकास अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कृषि-सहबद्ध उद्यम के रूप में मधुमक्खी पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें