फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैठक में जांच के लंबित मामलों पर चर्चा

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस उपाधीक्षक पीसी लाटी सहाद हुसैन मलिक की अध्यक्षता में पुलिस चौकी डुडु में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस स्टेशन लाटी के थाना प्रभारी, पुलिस चौकी डुडु के प्रभारी और जांच अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जांच के लंबित मामलों, लापता रिपोर्टों और उनकी त्वरित कार्रवाई पर चर्चा की गई। डिजिटल पुलिसिंग पर जोर और ई-समन के सख्त अनुपालन और सभी मामलों में ई-साक्ष्य प्लेटफॉर्म का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नए हिस्ट्रीशीटर और ओवर ग्राउंड वर्कर्स को कानूनी प्रावधानों के तहत पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों को संभालने में त्वरित ई-एफआईआर दर्ज करने और सभी प्रक्रियाओं का पालन करने पर जोर दिया गया। बैठक में कानून व्यवस्था की दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ऐसी अपराध समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि पुलिसिंग प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें