फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डीआरडीओ अस्पताल के लिए सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। डीआरडीओ की ओर से अस्पताल बनाने के लिए जिले में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को डिवकॉम राघव लंगर और डीसी इंदु कंवल चिब ने दो स्थानों का दौरा कर भूमि का निरिक्षण किया। मंगलवार की सुबह सबसे पहले डीसी ने चिनैनी में चिह्नित की गई दोनों साइट का निरक्षिण किया और शाम को डिवकॉम ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव एंचा में डीआरडीओ अस्पताल बनाने के लिए भूमि देखी गई, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि चयन के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मौके पर एसडीएम अब्दुल सत्तार, तहसीलदार वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें