फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने जब्त किया अवैध रेहड़ियों का सामान

विज्ञापन
नगरपालिका कर्मी रेहड़ी के आगे लगाए अबैध बैंच उठाते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु और सीईओ प्रति शर्मा के आदेश पर टीम ने अवैध रेहड़ियों और फड़ियों पर कार्रवाई की। इस दौरान इंस्पेक्टर गौरव सैनी के नेतृत्व में मुख्य बस स्टेंड और फव्वारा चौक पर कार्रवाई कर एक गाड़ी सामान जब्त किया।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कोई अवैध रेहड़ी लगाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा लाइसेंस वाली रेहड़ी वाला रेहड़ी के साथ बैंच लगाता पकड़ा गया तो उस पर भारी जुर्माना किया जाएगा। खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर का कहना है कि कस्बे के मुख्य बस स्टेंड पर अवैध रेहड़ियों का पूरा जाल फैला हुआ है। जिससे दर्शनों को आए यात्रियों को भारी परेशनियां होती हैं।
साथ ही बस से उतरने के बाद यात्रियों को फुटपाथ पर खड़े होने की जगह तक नहीं मिलती। वहीं, नगरपालिका के कर्मियों का कहना है कि कई दिनों से रेहड़ी वालों की शिकायतें मिल रही थीं कि एक रेहड़ी वाले ने एक दुकान से भी ज्यादा सामान रखकर कब्जा किया है। इसलिए कार्रवाई की गई। मौके पर नपा कर्मचारी राजेश कुमार, रशिद अहमद, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें