फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी को संचित करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक शर्मा के निर्देश पर खेल विभाग की ओर से वर्षा के जल के संरक्षण और उचित उपयोग के बारे में जागरूकता अभियान जारी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इसमें आम जनता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हुए। वहीं, विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी खैराती लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय में जल संरक्षण विषय पर ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, ब्वॉयज हायर सेकेंडरी और बीवीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल अधिकारी ने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।
वहीं, पानी बचाओ विषय पर निबंध-लेखन, चित्रकला और वाद-विवाद की आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें 1259 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्र शेखर ने पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता में ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं के छात्र अहमद उमर जरगर और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा श्वेता शर्मा ने पहला, ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के तनीस अहमद ने दूसरा और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीवीएम किश्तवाड़ के छात्र मनत आर्यन को सांतवना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें