फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए) में 16 मार्च से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इसमें पुलिस अधिकारियों को आम जनता से बेहतर समन्वय बनाने के लिए प्रेरित यिका गया।
विज्ञापन

कोर्स में पुलिस के विभिन्न विंगों से इंस्पेक्टर से लेकर एसपी रैंक के 16 अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें आईआईटी जम्मू की फैकल्टी स्वाति बसोत्रा, इंडियन काउंसिल ऑफ फिलोसोफिकल रिसर्च नई दिल्ली के पोस्ट डॉक्टरल फेलो डॉ. महेश कौल, श्रीमाता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की सहायक प्रो. डॉ. मधु मंगल चतुर्वेदी, जम्मू विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. अनिल गुप्ता, साइकोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. आरती बख्शी, आईआईटी जम्मू के सहायक प्रो. डॉ. कर्ण नाथवानी आदि ने संबंधित विषयों पर अनुभव साझा किए। समापन अवसर पर जनता के साथ बेहतरीन समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अकादमी के सीएलआई सीपीओ आशीष राठौर, पाठ्यक्रम निदेशक एवं वरिष्ठ पीओ सुनील कुमार, निजी सचिव डीएसपी रमेश कटारिया, डीएसपी (क्यू) केके शर्मा, डीएसपी (प्रशासनिक) ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें