फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह कर्मचारी निलंबित

Sun, 17 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/किश्ततवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी बशीर अहमद डार ने शनिवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक दौरा किया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कुल ग्यारह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई गैरहाजिर मुलाजिमों पर किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की शिकायत पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे डीसी ने विभिन्न दफ्तरों का औचक दौरा किया।

इस दौरान सभी विभागों में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ किए गए निरीक्षण में कुल ग्यारह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इसके चलते डीसी ने इन सभी को नोटिस जारी करते हुए निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


जिला किश्तवाड़ के छात्रू सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट मसूद अहमद काजी ने शनिवार को अपने ही क्षेत्र के कुछ कार्यालयों में छापा मारा और करीब एक दर्जन सरकारी कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया।

सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छापेमारी के दौरान मुगलमैदान ग्रामीण विकास विभाग में संदीप कुमार एसओ, मीना कुमारी सीआईसी ऑपरेटर, आरएंडबी कार्यालय में वर्क सुपरवाइजर बिमला भंडारी, हेल्पर अजीज मोहम्मद, ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय छात्रू में तारिक परवेज सीआईसी ऑपरेटर, मो. अशरफ सीनियर असिस्टेंट गैरहाजिर पाए गए।

इसके अलावा मुदसिर अहमद अकाउंट्स असिस्टेंट, राजेश कुमार नरेगा ऑपरेटर, सईद राहत सजाद नरेगा ऑपरेटर को गैरहाजिर पाए जाने पर एसडीएम कार्यालय छात्रू में अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें