फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में माह बाद खुलीं बिजली उपकरण और चश्मे की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना के मामले कम होने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को राहत प्रदान करते हुए बिजली के उपकरण और चश्मे की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इसी के तहत मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में काफी सख्या में लोगों ने पहुंच कर खरीदारी की। व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रशासन से अब बारी-बारी सभी दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अब बाजार में बिजली के उपकरणों की दुकानों को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। सुबह नौ बजे बाजार व साथ लगते इलाकों में बिजली के उपकरण, ऑप्टिकल, ग्रासरी की दुकानें खुली थीं, जिसके बाद लोगों ने बाजार पहुंच कर कोविड एसओपी के तहत खरीदारी की। इसके अलावा दूध, फल-सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से ही खुलीं थीं।
मंगलवार को स्टेशनरी व किताबों की दुकानें भी खुली। दुकानों के खुलने के बाद बाजार में कई दिनों के बाद थोड़ी रौनक नजर आई है। इस दौरान पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर निरीक्षण करती रही कहीं कोई भीड़ तो नहीं लगी है। अगर कहीं पर भीड़ नजर आई तो लोगों को चेतावनी दी गई। दोपहर के दो बजते ही बाजार में सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया और फिर पुलिस ने भी सख्ती कर दी। पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर बिना कारण के बाहर निकलने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया। कई लोगों के चालान भी काटे गए और चेतावनी दी गई कि दोबारा बाहर निकलने पर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें