फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चुनाव 17 को, फाइनल सूची जारी, 11 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 17 मार्च को होने वाले एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के चुनाव के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले 12 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन औपचारिकताओं की कमी के कारण एक नामांकन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए सुभाष चंद्र बनाम नीरज गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान के लिए ऋषि गुप्ता बनाम मोहन शर्मा, महासचिव पद के लिए उमेश महाजन बनाम सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए दीपांकर गुप्ता बनाम राजेश कुमार, सचिव के लिए संजय भूषण बनाम विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार (बिना प्रतिद्वंद्वी के) चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हुई थी। प्रत्येक पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए थे, लेकिन कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन रद्द कर दिया गया। चुनाव 17 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी और तुरंत परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी रवि मलगूरिया ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उधमपुर के नए पदाधिकारी 17 फरवरी की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें