फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाडर के गढ़ में हिमस्खलन जानमाल सुरक्षित, मार्ग बंद

Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबगढ़ से लगभग छह किलोमीटर दूर मार्ग अवरुद्ध हो गया
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपमंडल पाडर के गढ़ गांव के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ, जिससे गुलाबगढ़ से लगभग 6 किलोमीटर दूर मार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
हिमस्खलन के दौरान स्थानीय लोग घटनास्थल के पास मौजूद थे, जिन्होंने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बर्फ के बड़े गोले पहाड़ से नीचे बहते हुए नदी की ओर जा रहे हैं। यह जिला किश्तवाड़ में इस सर्दी का तीसरा हिमस्खलन है। इससे पहले दच्छन और छात्रू उपमंडल में भी हिमस्खलन हो चुका है। तीनों घटनाओं में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरनकी के पास भारी भूस्खलन (पस्सी) के कारण किश्तवाड़-पाडर मार्ग भी बंद हो गया है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नागसेनी तहसीलदार ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से न निकलें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें