फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की तीनों सीटों पर वरमानी खेमे का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर के सोमवार को हुए चुनाव में तीनों सीटों पर वरमानी खेमे ने जीत दर्ज की है। इन चुनावों में कुल 1468 दुकानदारों व व्यापारियों ने मतदान किया था। प्रधान पद के लिए मतगणना के दौरान आठ वोट गायब मिले, जिससे विवाद पैदा हुआ। अंत में जितेंद्र वरमानी को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच गोवर्धन पैलेस में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने की अनुमति थी। शाम करीब पांच बजे तक चली प्रक्रिया में कुल 1664 मतदाताओं में से 1468 ने मतदान किया। करीब एक घंटे बाद शाम छह मतगणना शुरू हुई। करीब दो घंटे तक चली मतगणना के बाद परिणाम सामने आए, लेकिन इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
महासचिव पद पर वरमानी खेमे से राहुल मगोत्रा और खालसा खेमे के तरुण धरमानिया आमने सामने थे। इस सीट पर राहुल ने 716 वोट लेकर जीत हासिल की। वहीं, तरुण को 677 वोट मिले। 75 वोट नामंजूर कर दिए गए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए वरमानी खेमे से जितेंद्र कुमार गुप्ता और खालसा खेमे से पंकज गुप्ता उम्मीदवार थे। इस सीट पर भी वरमानी खेमे को 735 वोट लेकर 83 वोट के अंतर से शानदार जीत मिली।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र वरमानी और संजीव शर्मा आमने-सामने थे। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र वरमानी ने 12 वोट के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की। जितेंद्र को कुल 715 वोट मिले। जितेंद्र वरमानी को विजेता घोषित किए जाने के बाद समर्थक खुशी के मारे झूम उठे। समर्थकों ने विजेताओं को कंधे पर उठाया और ढोल पर नाचते हुए बाहर निकल गए। वरमानी ने जीत के बाद कहा कि यह जीत व्यापारियों की है। सच की जीत है। इस जीत से उनकी टीम ने सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है।
----
आठ वोट न मिलने पर चार बार करनी पड़ी गणना
अध्यक्ष पद की मतगणना चार बार करनी पड़ी। पहली बार जब मतगणना की गई तो जितेंद्र वरमानी को 715 वोट मिले और संजीव शर्मा को 703 वोट मिले। लेकिन, इसमें आठ वोट गायब पाए गए। इसके बाद संजीव शर्मा ने मतगणना पर सवाल खड़े किए और दोबारा मतगणना करने को कहा। चुनाव कमेटी ने फिर से तीन बार मतगणना की, फिर भी परिणाम वही सामने आए। अंतिम बार तो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव शर्मा ने खुद अपने वोट गिने। इसके बाद चुनाव कमेटी ने जितेंद्र वरमानी को विजेता घोषित कर दिया।
-----
बाजार में देर रात होती रही आतिशबाजी
वरमानी खेमे की जीत के बाद बाजार में जमकर आतिशबाजी हुई। समर्थक सड़कों पर उतरकर ढोल नगाड़ों पर नाचने के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाने लगे। इसके बाद देर रात तक शहर में आतिशबाजी होती रही।
------
मतगणना के दौरान खालसा टीम के समर्थक कर रहे थे प्रदर्शन
जब दोबारा मतगणना की जा रही थी तो बाहर खालसा समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर मौजूद नप उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि मतदान के दौरान उन्होंने कई ऐसे लोगों को पकड़ा जिनका वोट नहीं था, और वह मतदान करने पहुंचे थे। अगर इसमें धांधली सामने आएगी तो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है।
-----
मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा में रहा गोवर्धन पैलेस
शाम को मतगणना के दौरान गोवर्धन पैलेस में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे, और एएसपी अनवर उल हक व डीएसपी साहिल महाजन जवानों के साथ मौके पर मौजूद थे। हर किसी पर नजर रखी जा रही थी। दो नायब तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।

व्यापार मंडल चुनाव में जीत हासिल करने पर जश्न मनाते जितेंद्र वरमानी- फोटो : UDHAMPUR

चुनाव के परिणाम निकलने के बाद चुनाव समिति के साथ मौजूद जीतेंद्र वरमानी व संजीव शर्मा- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: वोट डालने के लिए पर्ची लेते हुए व्यापारी वर्ग.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: व्यापार मंडल के चुनाव मैं वोट डालने के लिए लाइन में खड़े भी पारी.- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर: अपना वोट बॉक्स में डालते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: गोवर्धन पैलेस के बाहर खड़े व्यापारी वर्ग.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें