उधमपुर:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कल समापन हुए थे आज इलेक्शन रिटर्निग ऑफिसर द्वा
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को मंगलवार को जिला प्रशासन ने डीसी कार्यालय में प्रमाणपत्र बांटे गए। अब नवनिर्वाचित सदस्यों ने प्रधान व उपप्रधान चुनने के प्रयास शुरू किए हैं। इसको लेकर वीरवार को बैठक होने की संभावना है।
सोमवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक सीट के लिए चुनाव का आयोजन हुआ था, जिसमें जसवंत सिंह ने 56 वोट हासिल कर शानदार जीत हासिल की थी। जबकि, 10 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। इन 11 नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को मंगलवार को प्रमाणपत्र दिए गए। दोपहर करीब तीन बजे डीसी कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसीआर मुदस्सिर याकूब जरगर ने प्रमाणपत्र बांटे।
कार्यक्रम के संपन्न होने पर सभी 11 सदस्यों ने कमेटी के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सह सचिव व अन्य पदों के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सभी ने निर्णय लिया है कि वीरवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में बैठक कर पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर अंतिम निर्णय वीरवार को ही लिया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।