उधमपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 11 मार्च को संपन्न होंगे। इसके लिए वीरवार को एक बैठक कर तहसील परिसर में चुनाव कमेटी का गठन कर चुनाव का प्रक्रिया संपन्न करवाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और अधिवक्ता विजय लक्ष्मी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) मनोनीत किया गया।
उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू होगी। जबकि, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 3 मार्च निर्धारित की गई है। 4 मार्च को इस पर रोक लगाने की तिथि निर्धारित है। इसके बाद 11 मार्च को चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। शाम को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से हर साल 10 जनवरी को चुनाव संपन्न करवाए जाते हैं। लेकिन, इस बार कोविड-19 की वजह से इसमें कुछ देरी हो गई है। 140 के करीब मतदाता इसमें भाग लेकर एसोसिएशन के प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।