जीतने के बाद समर्थकों का अभिनंदन करते शंकर सिंह।
कटड़ा। ऑटो यूनियन के चुनाव तहसीलदार जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए। इसमें 59 वोट से शंकर ने जीत दर्ज की। उनका चुनाव निशान ऑटो था। उपविजेता राम सिंह रहे।
इसके साथ ही महासचिव में राजकुमार ने राधेशाम को हराकर 15 वोट से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष का चुनाव विजय कुमार को हरा कर अजय सिंह ने 27 वोट से जीता। चुनाव समाप्त होने के बाद ही ऑटो चालको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस चुनाव प्रक्रिया में ऑटो चालकों के कुल 855 वोट थे, जबकि चुनाव के दौरान कुल 770 वोट पड़े। शंकर सिंह ने प्रधान पद को लेकर 329 वोट हासिल किए, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी राम सिंह ने 270 वोट प्राप्त किए। इसी तरह अन्य उम्मीदवारों में सुदर्शन सिंह ने 140, जबकि सुरेंद्र शर्मा ने 23 वोट प्राप्त किए। वहीं महासचिव के पद के लिए राजकुमार विजेता बने। उन्होंने 263 वोट हासिल किए और निकटतम प्रतिद्वंदी राधेश्याम ने 248 वोट हासिल किए। इसी तरह अन्य उम्मीदवार राकेश ने 169 वोट, जबकि सोहन सिंह को 72 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पर अजय सिंह ने 300 वोट प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्की कुमार को 273 वोट मिले। अन्य उम्मीदवार भूषण को 135 वोट मिले, जबकि यशपाल को 53 वोट हासिल हुए। चुनाव जीतने के बाद ऑटो यूनिट के नव नियुक्त प्रधान शंकर सिंह ने कहा कि ऑटो चालकों की परेशानियों को सबसे पहले दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।