फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाल चौगान का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण पंचायत थियाल के सुनाल चौगान गांव में खराब हुए बिजली ट्रांसफार्मर का है। इस कारण क्षेत्रवासी तीन दिन से बिना बिजली के परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। संबंधित विभाग इसे ठीक करवाने को लेकर जरा सी भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

चौगान निवासी अदीप गुप्ता, मखौली राम, मदन गोपाल, शाम लाल, राजेश कुमार व धनी राम ने रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब है। जब विभाग को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने तहसीलदार मजालता और पीडीडी विभाग के एक्सईएन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें