फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के ईखाला इलाके के शान मोहल्ला में वीरवार दोपहर को भूमि विवाद के चलते दो परिवारों में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। उसकी पहचान सेवा राम के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूमि विवाद में दो परिवारों में झगड़ा हो गया। वायरल वीडियो के अनुसार इसमें बुजुर्ग पत्थर अपने सिर पर मारते हुए भूमि पर गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर देविंद्र सिंह बंद्राल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें