फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए आठ कमेटियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संकट में लगाए गए प्रतिबंधों के बीच जिले में जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी भी बढ़ती जा रही है। इस पर नकेल कसने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आठ कमेटियों का गठन किया है। प्रत्येक तहसील के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस, राजस्व विभाग, सीएपीडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी हैं। हर टीम एसडीएम के दिशानिर्देश पर काम करेगी। जहां भी सामान की कालाबाजारी की सूचना मिलेगी वहां पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों दुकानदारों को केवल जरूरत का सामान बेचने की ही अनुमति दी जा रही है। लेकिन कुछ दुकानदारों और शरारती तत्वों ने कोरोना संकट में लाभ कमाने के लिए जरूरत की चीजों अधिक दाम पर बेचना शुरू कर दिया है। इससे आम आदमी को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत जब डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इंदु कंवल चिब तक पहुंची तो उन्होंने प्रत्येक तहसील में एक कमेटी गठित करने का आदेश जारी कर दिया है। यह लोग लगातार मार्केट का निरीक्षण करेंगे और शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई करेंगे।
उधमपुर में तहसील के अनुसार कमेटी और संबंधित अधिकारी
- उधमपुर कमेटी: तहसीलदार अमित कुमार वर्मा, टीएसओ मदन लाल, ड्रग कंट्रोलर आफिसर तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलाजी सुनील, एसएचओ चंचल सिंह को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिनैनी कमेटी : तहसीलदार वेद प्रकाश, टीएसओ मंगत राम, फूड सेफ्टी आफिसर विजय वर्मा, ड्रग कंटोलर आफिसर तेजवीर सिंह और एसएचओ चरणजीत सिंह शामिल हैं।
- लाटी कमेटी: तहसीलदार वेद प्रकाश, टीएसओ मोहम्मद वसीम, फूड सेफ्टी आफिसर संजीव गुप्ता और एसएचओ विजय कुमार हैं।
- बसंतगढ़: तहसीलदार यासर अराफत, टीएसओ मोहम्मद वसीम, फूड सेफ्टी आफिसर संजीव गुप्ता, ड्रग कंट्रोलर आफिसर मनोहर लाल और एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह हैं।
- रामनगर: तहसीलदार श्रीनाथ सुमन, टीएसओ मोहम्मद वसीम, फूड सेफ्टी आफिसर विजय कुमार, ड्रग कंट्रोलर आफिसर मनोहर लाल और एसएचओ कुलबीर सिंह हैं।
- मजालता: तहसीलदार साकिब सलीम, टीएसओ पंकज ठाकुर, फूड सेफ्टी आफिसर अजय खजूरिया और एसएचओ विरेंद्र गुप्ता है।
- मोंगरी: तहसीलदार नरेंद्र सिंह, टीएसओ मुल्ख राज, फूड सेफ्टी आफिसर विजय कुमार और एसएचओ विकास डोगरा को रखा गया है।
- पंचैरी: तहसीलदार रामपाल, टीएसओ मुल्ख राज, फूड सेफ्टी आफिसर भारत भूषण और एसएचओ विकास डोगरा को रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें