संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी ईदगाह आदर्श कॉलोनी के चेयरमैन तनवीर शेख ने शुक्रवार को ईद उल अजहा काे लेकर शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा होने वाली नमाज के समय की जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि जिले में शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जाएगी।
ईद उल अजहा की नमाज शहर के आसपास बनी मस्जिदों व ईदगाह में अदा करने के लिए हर क्षेत्र का समय तय किया है। हर ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने का अलग-अलग समय रखा गया है। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समय पर पहुंच कर नमाज अदा करे। इस मौके पर इमाम सैला तालाब बशीर उसमानी, हाफिज मरकजी इमाम सलीम, परवेज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
1. जामा मस्जिद ईदगाह आदर्श कॉलोनी सुबह 9:00 बजे
2. जामा मस्जिद सैला तालाब सुबह 8:30 बजे
3. ईदगाह हरतियान सुबह 9:00 बजे
4. जामा मस्जिद जखैनी में सुबह 8:00 बजे
5. जामा मस्जिद जोजड़ा तालाब सुबह 8:30 बजे
6. जामा मस्जिद पीटीसी सुबह 8:30 बजे
7. जामा मस्जिद चोपड़ा शॉप सुबह 8:00 बजे
8. जामा मस्जिद क्रिमची सुबह 8:30 बजे
9. ईदगाह चक रकवाला सुबह 8:00 बजे
10. ईदगाह मुत्तल सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी।