फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ईद की नमाज अदा कर मांगी परिवार व समाज के लिए सुख-शांति की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर और आसपास की ईदगाहों पर मुस्लिम समुदायों के लोगों ने मिलजुल कर नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
जिला मुख्यालय पर सबसे अधिक भीड़ आदर्श काॅलोनी स्थित जामा मस्जिद ईदगाह और सैला तालाब स्थित जामा मस्जिद में देखी गई, जहां हजारों की संख्या में नमाजियों ने एकजुट होकर नमाज-ए-ईद अदा कर केंद्र शासित प्रदेश और पूरे देश में शांति, विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्र में उधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी रई अहमद बट भी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज में चैन और अमन बना रहे और लोग अपने त्योहार मिलजुल कर मनाते रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ के बलिदानियों के परिजन के लिए भी हमारा यही संदेश है कि हम उनके साथ खड़े हैं और वे किसी भी तरीके से अपने आप को अकेला न समझें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे अवसर समाज में एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर उधमपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक पवन कुमार गुप्ता, एसएसपी आशोक आमोद नागपुरे, कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा और शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
पुलिस व प्रशासन की तरफ से सुरक्षा उपायों के अलावा अन्य सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। सुबह आठ बजे से ही नमाजी ईदगाह में पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां पुलिस की तरफ से जांच के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा था। नमाज के बाद नमाजियों ने बाहर जरूरतमंदों में खैरात भी बांटी।
विज्ञापन

ईदगाह जामिया मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष शेख तनवीर ने कहा कि रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद उल फितर मनाई जाती है। अपने अपने निर्धारित समय के अनुसार जिला के विभिन्न मस्जिदाें में ईद की नमाज अदा कर समाज में सुख शांति की दुआ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें