फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रैली के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शनिवार को मजालता प्रशासन की ओर से मानसर में नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व तहसीलदार मजालता दीक्षा बांबा नेे किया ।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों ने मानसर झील और मार्केट में जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर बीडीओ मजालता निधि करालिया, जेडईपीओ अश्विनी खजूरिया, स्कूल स्टाफ और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों से नशा छोड़ने का आह्वान किया गया।
वहीं सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल मानसर में भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। तहसीलदार मजालता दीक्षा बांबा ने बताया कि बच्चों समेत आम लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई जा रही है। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि नशा घर को बर्बाद करता है। बीमारी पैदा करता है। इसके सेवन करने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर होते ही हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

बीडीओ निधि करालिया ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों को सभी जानते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग उसे छोड़ नहीं पाते हैं। हमारा यही सबसे अनुरोध है कि इसके दुष्परिणामों को समझते हुए सभी लोग इससे दूर होने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें