फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजकीय डिग्री काॅलेज बाॅयज में 15वें मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय डिग्री काॅलेज बाॅयज में 15वें मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों की जागरूकता के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर मतदाता दिवस का महत्व जाना और इसके प्रचार प्रसार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक डाॅ. जगजीत सिंह ने बताया कि हर साल 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है और इस बार हम अपना 15वां मतदाता दिवस मना रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज काॅलेज परिसर में एक सिग्नेचर कम्पेन चलाया गया। इसमें काफी संख्या में छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर काॅलेज प्रबंधन की तरफ से युवाओं की जागरूकता को लेकर इस तरह की ओर भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जीडीसी उधमपुर के छात्र इस तरह के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और इसमें काॅलेज प्रबंधन का भी पूरा सहयोग व समर्थन रहता है। उन्होंने कहा कि छात्र खासतौर पर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के लिए सबसे अच्छे संदेशवाहक साबित होते हैं। जीडीसी काॅलेज में जिला के विभिन्न दूर दराज के इलाकों से कई छात्र पढ़ने आते हैं और वे इस तरह की गतिविधियों से प्राप्त ज्ञान व संदेश को अपने-अपने इलाकों में आम जनता के बीच भी प्रसारित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें