किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। वे गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में समारोह में प्रस्तुति के लिए स्क्रीनिंग देने पहुंचे। यहां जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रस्तुतियां देखी और िसलेक्शन की, जिसमें लगभग आधा दर्जन स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्हें बताया गया कि जो प्रस्तुति देनी होगी, वह राष्ट्रीय हो। देश भक्ति गीत मात्र हों। जिन्हें और निखारने की आवश्यक्ता थी, उन्हें वही कमेटी सदस्यों ने बताया। दूसरी तरफ सुबह कड़कती ठंड के बीच मार्चपास्ट रिहर्सल भी हुई। लगभग 20 से अधिक टुकड़ियां समारोह में शामिल होंगी। संवाद