फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दसवीं से 12वीं तक बोर्ड परीक्षाएं कल से, जिला स्तर पर बनेंगे नियंत्रण कक्ष

विज्ञापन
स्कूल ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक करती ​शिक्षा मंत्री फोटो सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। दसवीं से 12वीं कक्षा तक की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में निगरानी को यकीनी बनने के लिए जिला स्तर पर संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। साथ ही सुरक्षा के हिसाब से परीक्षा केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा। मोबाइल फ्लाइंग स्क्वॉड का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू आयोजन को लेकर की गई तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
साफ्ट जोन के स्कूलों में 15 फरवरी को दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं जबकि 11वीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी से है। वहीं हार्ड जोन के स्कूलों में दसवीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी, 11वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी और 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है। बैठक में सभी जिले के डीसी और एसएपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर व आसपास छात्रों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा केंद्रों में उचित प्रकाश व्यवस्था, बैठने और हीटिंग व्यवस्था करने को कहा। केंद्रों के अंदर और आसपास सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ जिलों के एसएसपी को मोबाइल फ्लाइंग स्क्वॉड के गठन करने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों में निगरानी के लिए जिलों में संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने काे कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ग्राउंड स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संभागीय और जिला स्तर पर निरीक्षण दल गठित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा शांतमनू, जेके बोर्ड चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें