उधमपुर। अमर उजाला की तरफ से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी की स्मृति में राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गवर्नमेंट डिग्री कालेज में किया जाएगा। इसमें जिले के करीब आठ कालेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विजेता छात्र व छात्राओं को नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उधमपुर में आयोजित होने वाली वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘राजनीतिज्ञों के लिए आयु सीमा होनी ही चाहिए निर्धारित’ है। पहला पुरस्कार हासिल करने वाले को पांच हजार, दूसरा पुरस्कार हासिल करने वाल को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को दो हजार रुपये नकद राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो छात्र व छात्राओं को एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सरकारी डिग्री कालेज उधमपुर, सरकारी महिला कालेज, भास्कर डिग्री कालेज, मजालता डिग्री कालेज, रामनगर डिग्री कालेज, कालरा कालेज आफ एजूकेशन, भारतीय कालेज आफ एजूकेशन के 16 से अधिक छात्र व छात्राएं हिस्सा लेंगे। विषय की जानकारी मिलने के बाद छात्र व छात्राओं ने प्रतियोगिता की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी जाएगी।