फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है खेल : वोहरा

Mon, 13 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय करते राज्यपाल एनएन वोहरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में स्टेट लेवल इंटर कालेजिएट गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का उद्घाटन रविवार को राज्यपाल एनएन वोहरा ने कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल भी विद्यार्थी की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए विद्यार्थियों को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में राज्य के कालेजों की 41 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मौके पर उधमपुर विधायक पवन गुप्ता, चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत और अन्य मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे राज्यपाल के पहुंचने पर एनसीसी कैडेट ने गार्ड आफ आनर से स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने चैंपियनशिप का झंडा फहराया और बैलून उड़ाकर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। सभी टीमों ने परेड करके राज्यपाल को सलामी दी।

चैंपियनशिप के आगाज पर प्रदर्शनी मुकाबला डिग्री कालेज उधमपुर और डिग्री कालेज बड़गाम के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 2-0 के अंतर से शानदार जीत हासिल की। इसके बाद विद्यार्थियों ने डोगरी और पंजाबी भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पंजाबी गीत पर नृत्य पेश हुआ तो दर्शक बनकर पहुंचे विद्यार्थी भी झूम उठे। राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से कालेज चैंपियनशिप का आयोजन काफी खुशी भरा पल है।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में प्रत्येक वर्ष टीमों में बढ़ोतरी हो रही है। घाटी की टीमें भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। व्यक्तित्व के निखार के लिए खेल बहुत जरूरी है। इसलिए विद्यार्थी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। राज्य में नौ विश्वविद्यालय मौजूद हैं। जम्मू संभाग में 46 सरकारी और 208 प्राइवेट कालेज हैं

इतने की घाटी में भी कालेज मौजूद है। जहां विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा दी जाती है। शिक्षा सत्र में किसी कीमत पर शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए, लेकिन बदकिस्मती से राज्य में कई बार कुछ कारणों से शिक्षा पर असर पड़ता है। इसके कारण आल इंडिया एग्जामिनेशन में राज्य के विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ता है।

उनकी शुभकामनाएं हमेशा विद्यार्थियों के साथ है। इस मौके पर डायरेक्टर कालेजिज डॉ. रेणु गोस्वामी, प्रिंसिपल एसएस भलवाल, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज निसार अहमद, डीसी नीरज कुमार, एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा और अन्य मौजूद थे।

पहले दिन खेले गए पांच मुकाबले
गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में आयोजित स्टेट लेवल इंटर कालेजिएट गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप में पहले दिनपांच मुकाबले खेले गए। चार मुकाबले पुरुष वर्ग के और एक मुकाबला महिला वर्ग में खेला गया। पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ और गवर्नमेंट डिग्री कालेज नौशेरा के बीच खेला गया, जिसमें कठुआ ने शानदार दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

दूसरे मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज त्राल को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज पुलवामा को पराजित किया। जबकि चौथे मुकाबले में गवर्नमेंट एमएएम कालेज जम्मू ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज सुंबल पर जीत हासिल करके अगले दौर में स्थान पक्का कर लिया। जबकि महिला वर्ग के एकमात्र मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर ने शिवालिक कालेज आफ एजूकेशन को कड़े मुकाबले में हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें