फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से तीन घंटे हाईवे बंद रहा

Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामबन के निहाड़ और करोल इलाके में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर अचानक पहाड़ी से पस्सियां गिर आईं। इसके चलते हाईवे पर तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निहाड़ और करोल इलाके में फोर लेन हाईवे का काम चल रहा है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश और बर्फबारी के बाद काम बंद है। अब जब धूप निकली तो पहले से गिली हो चुकी मिट्टी पहाड़ी से भरभरा कर हाईवे पर गिर आई।

इसकी जानकारी मिलते ही निर्माण कंपनी अपनी मशीनरी को लगाकर तीन घंटे में रास्ता को खोल दिया। हालांकि इसी तीन घंटों में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल, कुछ दिनों से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी ज्यादा है। लिहाजा थोड़ी देर के लिए यातायात रुकना भी लंबे जाम का कारण बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें