फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में हिंदी विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज की पहली मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत स्कूल ऑफ लैंग्वेज एंड लिटरेचर के हिंदी विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज की पहली बैठक हुई। इसमें शैक्षणिक योजना और पाठ्यक्रम विकास पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

हिंदी विषय के विभिन्न कार्यक्रम की पाठ्य संरचना एवं विस्तृत पाठ्यवस्तु पर गहन चर्चा की गई तथा उन्हें औपचारिक रूप से अंतिम रूप दिया गया। विचार-विमर्श का उद्देश्य पाठ्यक्रम को समकालीन शैक्षणिक मानकों के अनुरूप बनाते हुए हिंदी भाषा एवं साहित्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखना रहा। बैठक की अध्यक्षता हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग कुमार ने की।
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अमिताभ वी. द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पाठ्यक्रम निर्माण में अकादमिक गुणवत्ता, शोध उन्मुखता एवं अंतर्विषयी प्रासंगिकता पर बल दिया। बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से विशेषज्ञ प्रो. राहुल पांडेय ने सहभागिता की। उनके महत्वपूर्ण सुझाव एवं अकादमिक मार्गदर्शन से पाठ्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें