फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो सप्ताह से लापता पीडीडी कर्मी का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर मौड़ (थर्ड) से संदिग्ध परिस्थितियों में पीडीडी के कर्मचारी का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान राजिंदर सिंह (50) पुत्र नंद लाल निवासी धार गद्धियां के रूप में हुई है। वर्तमान में वह उधमपुर में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

राजिंदर सिंह लगभग दो सप्ताह पहले यह कहकर निकले थे कि अब दोबारा घर में नहीं आएंगे। इसके बाद परिवार उन्हें लगातार ढूंढ रहा था। पुलिस ने शव को जीएमसी में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि राजिंदर बिजली विभाग में कार्यरत थे और उधमपुर स्थित एमएच कार्यालय में तैनात थे। लगभग दो सप्ताह से लापता थे। गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। बुधवार सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कुछ श्रमिकों ने शिव मंदिर के समीप ढलान पर झाड़ियों में उनका शव देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। जेब से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान हुई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें