उधमपुर। प्रति किलोमीटर दस रुपये किराया तय किए जाने के आदेश के खिलाफ शनिवार को ई रिक्शा चालक यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मांग की कि तत्काल इस आदेश को रद्द किया जाए ताकि ई रिक्शा भी चालक महंगाई के इस दौर मे अपनी आजीविका चला सकें। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रधान सुहैल मलिक और वरुण भगत ने कहा कि कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें ई रिक्शा चालक प्रति किलोमीटर का मात्र दस रुपये किराया वसूल सकते हैं।
उन्होंने महंगाई के इस दौर में ई रिक्शा चालकों के लिए यह आदेश गलत है। अगर एक ई रिक्शा चालक इतने कम किराये में ऑटो चलाएगा तो इससे उसकी लोन की किस्त भी नहीं निकल पाएगी।
वह अपना परिवार कैसे चलाएगा, इसलिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से उनकी अपील है कि इस आदेश को तत्काल रद्द किया जाए अथवा इसे चालकों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधित किया जाए।