फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

विज्ञापन
दुर्गा वाहिनी की सदस्य व कमाडेंट आईआरपी व अन्य 
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल परिसर में जारी दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को विविध ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र की प्रमुख वक्ता कमांडेंट अनिता शर्मा आईआरपी प्रथम बटालियन रियासी रहीं। उन्होंने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं केवल परिवार नहीं अपितु राष्ट्र की भी आधारशिला हैं। उन्होंने दुर्गाओं बहनों को आत्मनिर्भर सशक्त और सामाजिक रूप से जागरूक बनने की प्रेरणा दी। इसके बाद चर्चा सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में अखिल भारतीय दुर्गावाहिनी की सह-संयोजिका पिंकी बाबा ने लव जिहाद जैसे गंभीर विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने दुर्गाओं बहनों को सतर्क रहने की प्रेरणा दी तथा यह संकल्प दिलवाया कि वे स्वयं किसी विधर्मी के संपर्क में न रहेंगी और न ही अपने परिवेश में किसी अन्य को ऐसा करने देंगी। प्रशिक्षण वर्ग आगामी छह जुलाई तक जारी रहेगा। दुर्गा वाहिनी की प्रांत जम्मू-कश्मीर व लद्दाख संयोजिका शीतल दत्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें