मार्ग पर पुल न बनाए जाने से खस्ताहाल हुई सड़क। संवाद
- फोटो : udhampur
बारिश के कारण कीचड़, पानी और पत्थर सड़क पर आने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कत
उधमपुर। ब्लॉक नरसू की पंचायत चिरड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2021 में 19 करोड़ रुपये की लागत से 21 किलोमीटर लंबी नरसू-ठंडीधार सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी यह सड़क पूरी नहीं हो पाई।
सड़क निर्माण के दौरान चार स्थानों पर डायवर्जन पुल बनाए जाने थे, लेकिन आज तक इन पुलों का निर्माण नहीं हो सका। इसका नतीजा यह है कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से बंद हो जाती है। तेज बारिश के कारण कीचड़, पानी और बड़े-बड़े पत्थर सड़क
पर आने से 2,000 ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
पूर्व सरपंच छोटू राम ने इस देरी पर गहरा असंतोष जताते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
2021 में सड़क निर्माण की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। चार स्थानों पर डायवर्जन पुल बनाए जाने थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बरसात के दिनों में लोगों को घंटों पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। छोटू राम ने सरकार और प्रशासन से सड़क पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। संवादकुछ दिन पहले विभाग के सचिव के साथ हुई बैठक में भी सड़क के निर्माण को लेकर चर्चा हुई थी। फंड न मिल पाने के कारण सड़क पर बनाए जाने वाले पुल नहीं बन पा रहे हैं। फंड आते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- आदित्य, जेई