फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोमेल चौक पर अतिक्रमण का जंजाल, राहगीर हो रहे परेशान

Mon, 03 Mar 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग ​स्थित दोमेल चौक पर अतिक्रमण के कारण लगा जाम। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के रेहड़ी और अवैध वाहन पार्किंग बनी समस्या, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, दुकानों के बाहर अतिक्रमण, यहीं से गुजरते हैं जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहन
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद दोमेल चौक पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जम्मू-श्रीनगर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह चौक नगर परिषद की अनदेखी का शिकार हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
चौक पर बिना लाइसेंस के कई रेहड़ी वालों ने कब्जा जमा लिया है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। लोग अपने वाहन अवैध रूप से खड़ा करके चले जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जम्मू से श्रीनगर और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले ज्यादातर वाहन दोमेल चौक से होकर गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण और अवैध वाहन पार्किंग के कारण यहां अक्सर भारी जाम लग जाता है। संवाद
विज्ञापन


चौक पर जम्मू-कश्मीर बैंक और कई बड़े मॉल स्थित हैं, जिससे यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। मगर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विजय कुमार, स्थानीय निवासी

कुछ समय पहले नगर परिषद, प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्थिति फिर वैसी ही हो गई है।
सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
धार रोड भी इसी चौक से शुरू होता है, जिससे पंजाब, सांबा, मनवाल और बिलावर जाने वाले यात्री यहीं से गुजरते हैं। लेकिन जाम के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मोहम्मद रफीक, स्थानीय निवासी
नगर परिषद को इस चौक पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि कोई अतिक्रमण न हो और अवैध वाहन पार्किंग को पूरी तरह रोका जाए।
रोमी शर्मा, स्थानीय निवासी

समय-समय पर शहर के हर चौक चौराहों से परिषद की टीम अतिक्रमण हटाती है। कुछ दिन पहले भी दोमेल चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। शहर में किसी को अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं जल्द ही परिषद की टीम की ओर से चौक का दौरा कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें