उधमपुर। नवरात्र के चलते बाजार में सूखे मेवे की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। व्रत और पूजा-पाठ में अधिक इस्तेमाल के कारण बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश के दाम 30 से 60 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है लेकिन सप्लाई कम होने के कारण कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। दुकानदार शंकर चंद, अशोक कुमार और सूरज चौधरी के अनुसार लोहड़ी के बाद से बाजारों में कीमतें बढ़ना हो गई थीं। अखरोट की सप्लाई बंद हो गई थी। पहले जो बादाम 800 रुपये किलो मिल रहा था अब 870 रुपये प्रति किलो भाव है। काजू 950 से लेकर 1200 रुपये किलो और अखरोट 380 से 700 रुपये तक उपलब्ध है। किशमिश के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्राहकों का कहना है कि कीमतें बढ़ने से बजट पर असर पड़ रहा है लेकिन व्रत और पूजा के चलते खरीदारी जरूरी है।
सूखे मेवे पहले का रेट वर्तमान रेट
बादाम 800-900 870-950
काजू 900-1000 950-1200
अखरोट 300-600 380-700
किशमिश 300-350 300-450