उधमपुर। नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आईआरपी 24 बटालियन द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू की गई , जिसमें आईआरपी के जवानों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
आईआरपी 24 बटालियन के कमांडेंट एसएसपी संदीप मेहता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शुरू होने से पहले सुभाष स्टेडियम में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर की शपथ ली और लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला आयुक्त कार्यालय तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। संवाद