फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गर्मी से परेशान होते रहे चालक, परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को एक बार फिर से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोका गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में जम्मू जाने वाले ट्रकों को रोका गया, जबकि उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों को रोका गया। हालांकि इस दौरान पटनीटॉप, डोडा, रामबन, भद्रवाह, किश्तवाड़ के लिए वाहन चलते रहे। ट्रकों को पुलिस ने रात तक नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन

करीब तीन माह से हर बुधवार को रामबन और बनिहाल के बीच राजमार्ग की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जबकि इससे पहले करीब छह माह तक शुक्रवार को मरम्मत के लिए राजमार्ग को बंद रखा जा रहा था। इस दौरान कश्मीर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। इसी को लेकर पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात को ही घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और बुधवार सुबह छह बजे के बाद छोटे वाहनों के भी घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पुलिस ने सुबह ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था और शाम तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक दिया गया था। जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टल बालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया था।
इस बुधवार को जखैनी व भारत में एक भी यात्री व निजी वाहन नजर नहीं आया। जखैनी में पुलिस हर वाहन के चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद सबको जाने की अनुमति दे दी। बुधवार को गर्मी बहुत ज्यादा थी। ट्रकों के चालक व सह चालक गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान नजर आए। चालकों और यात्रियों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें