फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो खाई में गिरने से चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से दो किलोमीटर दूर कड़माल क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास स्कार्पियो के खाई में गिरने से चालक को मामूली चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। घायल की पहचान कपिल मन्हास पुत्र तरसेम मन्हास निवासी केरन, जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कटड़ा-जम्मू मार्ग पर कलमाड़ इलाके में शनिदेव मंदिर के पास रियासी की ओर से आ रही महिंद्रा स्कार्पियो (जेके 02 बीयू-3070) अनियंत्रित होकर करीब 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक को कटड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन जरूरी सामान को लेकर जम्मू से रियासी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें