फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर अपराध से बचने के लिए मोबाइल का सावधानी से करें इस्तेमाल

विज्ञापन
मजालता पुलिस थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्कूली छात्र एवं पुलिस अ​धिकार
विज्ञापन
- पुलिस थाने मजालता पहुंचकर बच्चों ने एसएचओ सोहन सिंह से जानी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी कार्यप्रणाली
विज्ञापन

पुलिस दोस्त का लोगो लगाएं

मजालता। अमर उजाला की दोस्त पुलिस पहल के तहत छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मजालता पुलिस थाने का भ्रमण किया। जहां पर विद्यार्थियों ने थाने का कामकाज देखा। इसके साथ ही थाने में एफआईआर कैसे दर्ज होती है इसकी भी जानकारी भी हासिल की। अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए थाना प्रभारी से सवाल भी पूछे।
मंगलवार को नेशनल माॅडल एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल कैल परडेई के नौंवी, 10वीं और 11वीं कक्षा के करीब 45 विद्यार्थी मजालता पुलिस थाने में पहुंचे। सबसे पहले विद्यार्थियों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोहन सिंह से बात की। थाना प्रभारी से जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मुंशी व सिपाही की क्या ड्यूटी होती है। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में एक महिला हेल्प डेस्क और एक साइबर हेल्प डेस्क होता है जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वहां आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को दौरे के दौरान साइबर क्राइम के बारे जागरूक करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है और किसी के साथ ओटीपी शेयर नहीं करना है। छात्रों ने भी कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह से कई सवालों के जवाब पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। थाना मुंशी करतार सिंह ने भी मुंशी कक्ष में छात्रों को एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने अमर उजाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें पुलिस स्टेशन के काम काज को नजदीक से जानने और कानूनी जागरूकता का मौका प्राप्त हुआ।
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर अखिलेश सलाथिया, सब इंस्पेक्टर आशिया चौधरी, एएसआई जगदीश चंद्र, एएसआई गोवर्धन सिंह, थाना मुंशी करतार सिंह, हेड कांस्टेबल पवन सिंह, कांस्टेबल संजय ठाकुर सहित स्कूल से रामपाल गुप्ता, आरती राजपूत, संगीता शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्रा आकांक्षा को बनाया थाना प्रभारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा वर्मा को अपनी कुर्सी पर बिठाकर एक दिन के थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी और थाना प्रभारी के कामकाज से अवगत कराया। आकांक्षा वर्मा ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी का बेहतरीन पल रहा और वह चाहती है कि बड़े होकर वह भी पुलिस ऑफिसर बन ऐसे ही कुर्सी पर बैठकर लोगों की सेवा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें